देश दुनिया

आदिवासी बुजुर्ग की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए एसडीएम के खिलाफ लोगों में उबाल, सर्व आदिवासी समाज का कुसमी बंद का आह्वान

अंबिकापुर। कथित रूप से मारपीट से आदिवासी बुजुर्ग की मौत के बाद कुसमी में माहौल गरमा गया है। सर्व आदिवासी समाज ने घटना की कड़ी निंदा की है। आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कुसमी बंद का आह्वान किया गया है।

कुसमी के शिव चौक पर सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग मृतक के आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा,वारिशों को शासकीय नौकरी तथा मारपीट करने वालों पर हत्या का अपराध दर्ज कर फांसी की सजा देने की है।

 

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button