देश दुनिया

रायपुर कोषालय में गड़बड़ी का आरोप! ऑपरेटर कर रहे अफसरों का काम, आपकी जमा पूंजी और पेंशन पर वित्तीय संकट की आशंका

रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने जिला कोषालय रायपुर में सहायक कोषालय अधिकारियों के अधिकारों के हनन एवं वित्त निर्देशों के विपरीत कार्य संपादन का गंभीर आरोप लगाया है। संघ के प्रांताध्यक्ष ए. के. चेलक ने इस संबंध में संचालनालय कोष एवं लेखा को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

बिना परीक्षण के पारित किए जा रहे देयक

संघ के अनुसार वित्त निर्देश क्रमांक 13/2024 के तहत देयकों के त्रि-स्तरीय परीक्षण की स्पष्ट व्यवस्था है, किंतु व्यवहार में सहायक कोषालय अधिकारियों द्वारा परीक्षण किए बिना ही देयक पारित किए जा रहे हैं। आरोप है कि कई मामलों में भुगतान आदेशों का परीक्षण सीधे डाटा एंट्री ऑपरेटर से कराया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है।

 

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button