विविध

*सांकरा गांव में अवैध शराब से भरी लाल रंग ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में*

बेरला:- पुलिस अनुविभागीय व थाना बेरला के निकटवर्तीय ग्राम सांकरा में लाल रंग की ऑल्टो कार में अवैध शराब से भरी भारी मात्रा में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि ऑल्टो कार जो अवैध शराब से भरी थी वे बेरला की ओर से आ रहे थे। जो अचानक अनियंत्रित होकर ग्राम सांकरा के समीप सड़क किनारे पलट गई। इस घटना से स्थानीय ग्रामीण व प्रत्यक्षदर्शियों में हड़कम्प मच गई। ग्रामीण व प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना स्थल पर गया तो वहां ड्राइवर नदारद रहे। वहां देखा गया तो लाल रंग की ऑल्टो कार में शराब की दुर्गंध आ रहे थे। वही इस घटना की जानकारी नजदीक पुलिस थाना बेरला को सूचना दिया गया। जिसकी जानकारी मिलते ही तत्काल बेरला पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचे। जब पुलिस टीम वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में 269 नग मसाला, शोले शराब बरामद हुई। लगभग 13 से 15 पेटी शोले ब्रांड की मसाला अवैध शराब थे। स्थानीय व प्रत्यक्षदर्शियों में बड़ी सवाल खड़ा हो रहे है कि आखिर शराब की तस्करी करने वाले कौन हो सकता है। पुलिस के जगह-जगह चेकिंग के बाद भी अवैध शराब की तस्करी होना बड़ी सवाल बन गए है। इसके अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रिय होने के चलते तस्कर व कोचियों द्वारा अवैध बिक्री के लिए लाई जा रही थी। वही इस घटना अवैध शराब व घटना को लेकर बेरला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों में इस अवैध कारोबार को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। आपको बता दें कि ऑल्टो कार जो लाल रंग की थी जिसमें सामने सीसे पर एडवोकेट के लोबो चिपका था। इसके अलावा वाहन के सामने और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं था। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी शहर व ग्रामीणों में अवैध रूप से घूम घूम कर अवैध शराब की खेप खपाया जा रहा था। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं है। लोगो में कथित रूप से सवाल ये आ रहे थे कि पुलिस वाहन चेकिंग के रोजमर्रा के खबर व चलानी कार्यवाही के वाहवाई लूट रहे है वही दूसरी तरफ अवैध रूप से शराब के तस्कर करना कोचियों के हौसले बुलंद हो गए है।

●●●●●

बेरला पुलिस कृष्णकांत सिंह ने बताया कि लाल रंग की ऑल्टो कार में अवैध शराब ले जा रहे थे। जिसके दो आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button