विविध

*कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पर नवीन शासकीय महाविद्यालय भिंभौरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का किया नाम रोशन*

 

 

बेरला/भिंभौरी:- छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित सेक्टर स्तरीय अन्तर महाविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग में किया गया। जिसमें लगभग 30 टीमें शामिल हुए और उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवीन शासकीय महाविद्यालय भिंभौरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के इस प्रदर्शन पर संस्था के प्राचार्य डॉ.समीर ठाकर तथा सभी प्राध्यापक गणों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस टीम के कप्तान उमेंद निषाद व कमल कुमार साहू, पुनेश्वर वर्मा मोचन निषाद, मनीष शिवारे, भारत साहू, संदीप मार्कण्डेय, डुमेश्वर यादव थे। कोच तरुण निषाद और मैनेजर धनेन्द्र साहू अतिथि क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button