विविध
*तेलगा में चलाया स्वच्छता अभियान*

बेरला:- शासन द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलगा, जनपद पंचायत बेरला के शा प्रा शाला तेलगा में बच्चों, शिक्षकों एवं जन समुदाय द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें शाला परिसर, दुर्गा पंडाल और तालाब के पास सफाई किया गया।उपस्थित सभी बच्चों, पालकों व शिक्षकों को आसपास परिवेश को साफ सुथरा रखने के लिए शपथ दिलाया गया। संकुल समन्वयक किशोर सिंह ने परिवेश को साफ रखने के फायदे बताए, जिससे बीमारियों से बचा जा सके। स्वच्छता पखवाड़ा में मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री युवा मोर्चा पोषण निर्मलकर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तुलाराम साहू, प्रधान पाठक गणेश शिवारे, शिक्षक ललित देवांगन, रमेश ठाकुर, मन्नूलाल साहू, शिक्षिका रीना पांडेय और रसोईया बेदन, कुमारी, अनूपा सफाई कर स्वच्छता का शपथ लिया।




