विविध
*पुलिस अधीक्षक साहू ने मां सिद्धि मंदिर में दर्शन कर 9372 मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित*

बेमेतरा/बेरला:- जिले के अंतर्गत बेरला ब्लॉक निकटवर्तीय ग्राम सण्डी में स्थित सिद्धि माता मंदिर में इस साल 9372 ज्योत प्रज्जवलित किए गए है। इस अवसर पर मुख्य रूप से बेमेतरा जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने आस्था के ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया। मां सिद्धि मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे है। यहां प्रत्येक साल मनोकामना की ज्योति की संख्या बढ़ता जा रहा है। श्रद्धालुओं का मनोकामना पूरी होने पर भक्तों में आस्था बढ़ती जा रही है। इस दौरान सरपंच ग्राम पंचायत संडी सेवाराम साहू ने बताया कि इस बार माता रानी के दरबार में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने का सौभाग्य मिला। इस कुंवार नवरात्रि पर क्षेत्र वासियों की मंगलकामना व सुख समृद्धि की कामना किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण उपस्थित रहे।




