विविध
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज बेमेतरा मैदान में पांच दिवसीय योग शिविर*

बेमेतरा:- दसवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बेमेतरा के मार्गदर्शन में आयुष योगा एंड वैलनेस सेंटर बेमेतरा द्वारा 17जून 2024 से 21 जून 24 तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन साइंस पीजी कॉलेज मैदान बेमेतरा में किया जा रहा है l जो प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक रखा गया है। इस योग शिविर में समस्त नगरवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योग का लाभ उठावेI




