विविध

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिपेक्ष्य में पतोरा में 17 जून को योग शिविर*

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पतोरा में योग शिविर का आयोजन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून के अवसर पर संचालनालय आयुष के दिशानिर्देश के अनुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी बेमेतरा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय टकसींवा के तत्वावधान में ब्लाक बेरला के ग्राम पंचायत पतोरा में दिनांक 17 से 21 जून 2024 तक पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बता दें कि योग शिविर का प्रशिक्षण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा में किया जायेगा। उक्त शिविर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर टकसींवा के योगाचार्य सुर्यकिरण साहू द्वारा योगाभ्यास करवाया जायेगा। शिविर में रोगानुसार विभिन्न आसनों का प्रयोग बताया जाएगा। इस शिविर में सम्मिलित होकर योग प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान करे। इस योग शिविर की लाभ उठाने की अपील की।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button