कबीरधाम विशेष
एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 08 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत बोड़ला तहसील के ग्राम सिवनीकला निवासी जोहन सिंह की ताबाल में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री जगदीश कुमार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।



