विविध

*7 मार्च को महिलाओं के खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि ज़िला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक*

 

 

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के खातों में 7 मार्च को उनके बैंक खाते में आ जाएगी। ज़िला स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम और जिले के हर ब्लॉक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते सोमवार देर यहाँ कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू,अपर कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी.डी.पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि यह सरकारी महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए सभी गुवात्ता पूर्ण तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाये।उन्होंने जिला और विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नामांकित करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली संबोधित कर सकते है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करेंगे। महिला हितग्राहियों एसई भी बातचीत करेंगे।

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी.डी.पटेल ने बैठक में बताया कि महतारी वंदन योजना का जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम ज़िला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण मैं आयोजित 7 मार्च (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। वही ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button