Bemetaraअन्नत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज का श्री शंकराचार्य पद पर अभिषेक

बेबेतरा छत्तीसगढ़
अन्नत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज का श्री शंकराचार्य पद पर अभिषेक के पश्चात बेमेतरा जिला में प्रथम आगमन दिनांक 22/10/2022 शनिवार को दोपहर ११ बजे हो रहा है । बिलासपुर से सिमगा होते हुए बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे बेमेतरा जिला में कठिया, रांका, जेवरा, चोरभट्ठी में ग्रामीणों द्वारा स्वामी श्री का स्वागत के पश्चात बेमेतरा नगर आगमन होगा कोबिया से नगर के सनातन धर्मावलंबियों के द्वारा श्री शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत करते हुए वाहन रैली के साथ बेमेतरा नगर में प्रवेश सभी श्रद्धालुओं के सहित श्री परशुराम चौक पहुंच कर वहां भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे यहां पर सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती शकुंतला मंगत साहू एवं बेमेतरा जिला के विशिष्ट जनों के द्वारा श्री शंकराचार्य जी का पादुका पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है स्वामिश्री: के स्वागत के पश्चात सिद्ध पीठ माता भद्रकाली का दर्शन करनें के पश्चात सपाद लक्षेश्वर धाम के लिए रैली के साथ प्रस्थान करेंगे ग्राम- भेढ़नी,हड़गांव,डरजरा, के ग्रामीणों के द्वारा स्वागत करेंगे दोपहर में सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में स्वामी श्री के सम्मान में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं बाजे गाजे के साथ श्री शंकराचार्य जी का स्वागत अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सपाद लक्षेश्वर निर्माण सेवा समिति, ग्रामवासी एवं समस्त श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया है, श्री शंकराचार्य जी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए संबोधित करेंगे स्वामिश्री: रात्रि विश्राम सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में करेंगे अगले दिन कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामिश्री: के साथ अग्नि अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मऋषि रामकृष्णा नंद जी महाराज, सपाद लक्षेश्वर धाम के ब्रम्हचारी ज्योतिर्मयानंद जी ,डॉ इंदूभावनानंद महराज, ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद जी साथ में रहेंगे । जानकारी ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद जी ने दिया ।




