*■खबर प्रकाशन के बाद जागा अस्पताल प्रबंधन, कचरे के ढेर से उठाया गया बायो मेडिकल अपशिष्ट■*

*बेमेतरा:-* देवरबीजा में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने खुलेआम कूड़े-कचरे के ढेर में जैविक चिकित्सकीय अपशिष्ट को लेकर हरिभूमि अखबार के बेमेतरा एडिशन में कल 12 जून 2024 को प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन तत्काल हरकत में आया है। साथ ही इस समाचार के बाद जिलेभर के शासकीय व निजी अस्पताल, क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब एवं नर्सिंग होम्स में जबरदस्त हडकम्प मच गया है। सभी चिकित्सकीय संस्थानों में बायो मेडिकल वेस्ट के उचित प्रबन्धन व निस्तारण हेतु तैयारियां शुरू कर दी गयी है।जिसमे सबसे ज्यादा सतर्कता देवरबीजा के आयुष्मान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाई दे रही है। देवरबीजा के सरकारी अस्पताल प्रबन्धन द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से कूड़े के ढेर से बायो वेस्ट कचरे की छंटाई कर उसे अलग अलग रंग की पालीथीन में भरकर सुबह से ही एकत्रित कर लिया गया है वही उसे जल्द ही तीन रँगनुमा अलग अलग बॉक्स में रखकर बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एजेंसी को इंसीनरेटर एवं डिस्पोज कर निबटारा किया जायेगा।




