विविध
*जितेन्द्र साहू सरगुजा में तिरंगा यात्रा में शामिल*

देवकर/ भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर अंबिकापुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बनी। तिरंगा यात्रा में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, गृह मंडल आयोग अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिसोदिया एवं श्री जितेन्द्र साहू जी विभागीय सरगुजा प्रवास के दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में अनेक जिलावासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वीरता, बलिदान और साहस को समर्पित यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव, अखंडता और एकता की भावभूमि पर जन-जन में नवचेतना का संचार करती हुई अमर जयघोष से गूंज उठी।




