विविध

*संडी के प्राथमिक व माध्यमिक शाला में बाल सभा व बाल कैबिनेट का गठन* 

 

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी के प्रांगण में सयुंक्त रूप से प्राथमिक व माध्यमिक विभाग के लिए क्रमशःबाल सभा व बाल कैबिनेट का गठन हुआ। शिक्षक ओमनारायण साहू ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से गठन की प्रक्रिया को पूर्ण किया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य व दायित्वों से अवगत कराया। प्राथमिक विभाग बाल सभा में प्रधानमंत्री टोपी साहू, शिक्षा मंत्री रेणुका साहू, खेल मंत्री हरिशंकर साहू, स्वास्थ्य मंत्री कुमकुम साहू, कृषि मंत्री हेमन्त यादव , सुरक्षा व जनसंपर्क मंत्री प्रकाश निषाद। इसी तरह माध्यमिक विभाग बाल कैबिनेट में प्रधानमंत्री अंजिक्या निषाद, शिक्षा मंत्री आर्यन निषाद, वित्तमंत्री में निधि साहू, खेलमंत्री भूमिका साहू, कानून मंत्री गंगाधर साहू, स्वास्थ्य मंत्री सुमन साहू, पर्यावरण मंत्री ईशु साहू, एवं कृषि व उद्योग मंत्री टिकेश साहू ने पदभार ग्रहण किये। संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन द्वारा नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। शिक्षक लोकेश साहू ने बच्चों को बाल कैबिनेट की उद्देश्य से अवगत कराया। इस चुनाव प्रणाली में संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन, प्राथमिक प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, शिक्षक लोकेश साहू, ओमनारायण साहू,नीलेश कुमार वर्मा, राधेश्याम ईशदा, रामस्वरूप साहू सहित शाला के बच्चों की सहभागिता रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button