छत्तीसगढ़

पूरे विश्व मे सनातन धर्म संस्कृति को मानने वाले करोड़ो लोगो की आस्था गौ माता पर रहता है जो गायो को पूजते है,

बेरला: पूरे विश्व मे सनातन धर्म संस्कृति को मानने वाले करोड़ो लोगो की आस्था गौ माता पर रहता है जो गायो को पूजते है, परन्तु छत्तीसगढ़ सरकार का गोधन योजना (गौठान योजना) भ्रष्टाचार, गौ तस्करी और गौ मृत्यु केंद्र बन कर रह गया है!
उसका जिता जागत उदाहरण बेमेतरा विधानसभा अनेको गौठान में लगातार हो रहा गायो की मृत्यु है, अभी के स्थिति में पशु सड़को पर ही रहता है जिसके राहगीरों व पशुओं का दुर्घटना में मृत्यु व घायल होने का आदेश बना रहता है।
बेरला ब्लाक के कलेक्टर द्वारा गोद लिए आदर्श गौठान सांकरा को लेकर ग्रामीण ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव से निवेदन किया है कि वह एक बार सांकरा गौठान का दौरा करे।

आदरणीय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव जी चलो गौठान मिशन के तहत आपको अवगत कराना चाहता हु की बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत बेरला ब्लाक का ग्राम सांकरा में आदर्श गौठान है जहां बीते वर्ष 2022-2023 में अनेको गायों ने गौठान समिति और सरकार की निरंकुशता के कारण अपना जान गवां दिया!
अनेको बार मीडिया और सोसाल मीडिया के माध्यम से सरकार और विपक्ष को इससे अवगत कराया लेकिन किसी ने भी सुध नही लिया, इसके बावजूद निरन्तर गायों की मृत्यु होता रहा और कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नही हुआ!
गाय और गौवंश को कुत्ते नोच रहे थे और गौठान समिति अपने मे मस्त था, कई दृश्य इतना वीभत्स था जिसको देखकर मन बहुत ज्यादा दुखी हो जाता था।

2-2-2023 को SDM बेरला के पास आवेदन किया कि सांकरा गौठान में निरन्तर गायो की मृत्यु हो रहा है आप जांच कर कार्यवाही कीजिये लेकिन कार्यवाही नही हुआ और एक दिन अचानक से सभी गायो को गौठान से निकाल दिया गया, इससे हम खुश है कि चलो अब किसी भी गाय का गौठान समिति और सरकार के निरंकुशता का शिकार नही होना पड़ेगा।
आज की स्थिति में गौठान में एक भी गाय नही है।
गौठानो के नाम पर करोड़ो रुपया बर्बाद किया जा रहा है, सरकार अपने कार्यकर्ताओं को मुनाफा देने का जरिया बना दिया है!
दिसम्बर के भेंट मुलाकात में सांकरा के इसी गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने वाली राजीव युवा मितान क्लब की अध्यक्ष व वर्मी खाद बनाने वाली समूह की सदस्य भुनेश्वरी चतुर्वेदी ने झूठ बोल कर भूपेश बघेल का गुणगान किया व मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोसाल मीडिया में 28 दिसम्बर को पोस्ट किया और वाहवाही लूटी और वर्मी कम्पोस्ट से 5 लाख 38 हजारे कमाने की बात कही, जबकी 18 दिसम्बर तक इस समिति ने सिर्फ 560 क्विंटल खाद बनाया था (जो सरकार के पोर्टल पर मौजूद है)।
सरकार 327 रुपये क्विंटल खाद बनाने पर और पैकेजिंग पर 65 रुपये क्विंटल देता है साथ ही 100 रुपये बोनस देता है तो 560 क्विंटल का 2,75520 रुपए होता है फिर ये 5 लाख 38 हजार कहा से आया, और क्या समूह में, सिर्फ एक ही महिला है और कोई महिला नही है?
वैसे भी गौठान के नाम पर बहुत से भ्रष्टाचार किया जा रहा है और पंचायत के विकास का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

अतः भाजपा अध्यक्ष अरुण साव जी से निवेदन है कि आप एक बार जरूर ग्राम सांकरा के आदर्श गौठान पर पधारे और निरीक्षण करे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button