*जनपद पंचायत सदस्य साजा क्षेत्र क्रमांक 23 से नारद वर्मा निर्वाचित हुए हैं*

देवकर/परपोड़ी:- जनपद पंचायत साजा क्षेत्र क्रमांक 23 से दूसरी बार नवनिर्वाचित जनपद सदस्य नारद वर्मा. *जनपद पंचायत सदस्य साजा क्षेत्र क्रमांक 23 से नारद वर्मा निर्वाचित हुए हैं* नारद वर्मा की जीत उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और जनता और उनके कार्यकताओं से मिले अपार समर्थन का परिणाम और क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद है।नारद वर्मा की जीत की खबर मिलते ही परिजनों तथा मित्रों समर्थकों के चेहरों पर मुस्कराहट आ गई।इस अवसर का जश्न मनाने के लिए समर्थक और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।और एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर पटाखें फोड़ कर अपनी खुशियों का इजहार किया नारद वर्मा की जीत शुरू से ही पक्की मानी जा रही थी। नारद वर्मा ने जनता और अपने कार्यकर्ताओं की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।जो उनके पूरे अभियान के दौरान उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा,यह जीत क्षेत्र क्रमांक 23 के लोगों की है , जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया है,मैं उनकी उम्मीदों को पूरा करने और अपने क्षेत्र के विकास के लिए अथक प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। नारद वर्मा की जीत ने लोगों में आत्मविश्वास और सकारात्मक की भावना पैदा की है ,जो अब मानते हैं कि उनकी आवाज सुनी जाएगी और उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर नारद वर्मा ने कहा – यह जीत क्षेत्र क्रमांक 23 के लोगों की है। जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया है।मैं उनकी उम्मीदों को पूरा करने अपने क्षेत्र के विकास के लिए तथा समस्या समाधान के लिए क्षेत्रवासियों के साथ हमेशा रहूंगा। इस प्रकार जीत पर बधाई देने पहुंचे उनके निवास भाजपा परपोड़ी नगर मण्डल पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चंदू महराज,डां कमलेश साहू महामंत्री, नगर पंचायत देवकर छाया अध्यक्ष अजय अग्रवाल,मदन देवांगन,विजय वैष्णव, गीता देवांगन,आकाश सिंह राजपूत,लाला साहू ,होरी लाल, अर्जुन दास , एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।




