छत्तीसगढ़

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता,राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकारी सुखसिंग पकड़ाया

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता,राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकारी सुखसिंग पकड़ाया

बलौदाबाजार,6 फरवरी 2023/वन्यप्राणी के शिकार कर अवैध परिवहन करने वालों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विगत दिनों राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य पक्षियों के शिकारी सुखसिंग को विभाग के कर्मचारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि विगत दिनो गुरूवार 2 फरवरी को दोपहर को वन अमले को गश्ती के दौरान उपवनमंडल कसडोल अंतर्गत सोनाखान परिक्षेत्र के हटौद परिसर कक्ष क्रमांक 173 में वन्य प्राणी 1 नग मयुर, 2 नग कबूतर एवं 17 नग जंगली मुर्गी (कुल 20 नग) मृत अवस्था में गमछा में रखा हुआ मिला।  वन अमला ने कुल 20 नग वन्यप्राणी मृत अवस्था में जप्ती होने की जानकारी विभाग के उच्चधिकारियों को दी। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे एवं मृत वन्यप्राणियों के पोस्टमार्टम पश्चात् दाह संस्कार कराया गया। उक्त घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसके तहत् आज ग्राम बहेराभाठा में जाकर ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान सुखसिंग वल्द बनऊ राम ग्राम बहेराभाठा के द्वारा पक्षियों को धान के दाने में जहर देकर वन्यप्राणियों को मारने का जुर्म स्वीकार किया गया। अभियुक्त सुखसिंग वल्द बनऊ राम ग्राम बहेराभाठा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के सुसंगत धाराओं के तहत् विधिवत न्यायालयीन कार्रवाई की जा रही।
Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button