विविध

*साजा वरिष्ठ कृषि विभाग में एग्री इनपुट डीलर्स का समन्वित कीट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित*

 

साजा:- कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी साजा में एग्री इनपुट डीलर्स का समन्वित कीट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विषय वस्तु विशेषज्ञ के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ तोषण ठाकुर कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ डोमन एवं एसएडीओ साजा दिनेश धुर्वे की उपस्थिति में डीलर्स को आईपीएम के उद्देश्य आवश्यकता एवं विधियों को अपनाते हुए कृषकों को कृषि आदान का परामर्श देने की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर विकास खंड साजा के प्रगतिशील कृषक एवं इनपुट डीलर प्रशांत पटेल द्वारा किसानों को अपने स्वयं के खेतों में आईपीएम पद्धति के प्रयोग एवं सकारात्मक परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। केवीके के वैज्ञानिकों के द्वारा बायो कंट्रोल एजेंट की जानकारी एवं रासायनिक कीटनाशकों के असंबंधित फसलों में प्रयोग के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। गुण नियंत्रण शाखा प्रभारी विनय कुमार शर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा आईपीएम में विभिन्न ट्रैप्स एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी एवं आईपीएम अध्ययन सामग्री दी गई। साथ ही प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी साजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर समापन किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button