विविध

*हादसे के चपेट में घायल व्यक्ति पर फिर दिखा देवकर चौकी पुलिस की सक्रियता, उपचार उपरांत परिजनों को सौंपकर पेश की मानवता की मिसाल*

 

 

*देवकर:-* स्थानीय पुलिस चौकी स्टॉफ द्वारा तत्परता का फिर एक बार शानदार नज़ारा देखने को मिला। जिसमे सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार कराकर परिजनों के हवाले सुरक्षित किया गया। जिसमे देवकर चौकी के पुलिसकर्मियों की सक्रियता एवं तत्परता को आमलोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। दरअसल चौकी अंतर्गत ग्राम चोंगीखपरी में चंदनु थाना इलाके के ग्राम कटई निवासी 35 वर्षिय अभिनंदन जांगड़े पिता अयोध्या जांगड़े पारिवारिक कार्यक्रम से आया हुआ था, जो देवकर क्षेत्र से गुजरने के कारण कुत्ते को बचाने के चक्कर मे हादसे का शिकार हो गया। वही इस हादसे की खबर जैसे ही देवकर पुलिस को लगी तो चौकी के एएसआई-पटेल, हेड कॉन्स्टेबल-उमाशंकर ठाकुर, अजय लहरे व प्रमोद पाण्डेय द्वारा घायल अभिन्दन जांगड़े को इलाज के लिए नगर देवकर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ उचित उपचार उपरांत घायल को पूछताछ कर परिजनों को सौप दिया गया। इस दौरान पुलिस की सहभागिता दिखी। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व भी आधी रात नगर स्थित स्टेट हाइवे पर कार में फंसे लोगो को भी स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा रेस्क्यू कर तत्काल इलाज के धमधा ले जाया गया। जिनमे पुलिस की कार्यशैली की काफी तारीफ हुई थी। पुलिस की इस त्वरित मदद को अब आमजनो के बीच मानवीयता व इंसानियत की मिसाल के रूप में चर्चे का विषय बना हुआ है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button