*तेलगा मेंधूम धाम से मनाया राम मंदिर निर्माण का उत्सव।*

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण व भगवान राम जी का मूर्ति का भव्य राम मंदिर में प्रवेश का उत्सव पुरे देश भर में भारी धूम धाम से मनाया गया इसी उत्सव को ग्राम तेलगा में भारी धूम धाम से मनाया गया, राम मंदिर से कलस यात्रा ग्राम भ्रमण के लिए रामधूनी व dj के माध्यम से भव्य गाँव भर भ्रमण किया गया जिसमे गाँव के युवक,युवती द्वारा राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, व राम सेना बनकर झांकी निकाला गया, झांकी का घर घर गली गली स्वागत पूजा अर्चना हुआ, गाँव में जगह जगह जल वितरण, खीर पूड़ी, हलवा कई तरह का प्रशाद के रूप में वितरण किया, कलस यात्रा गाँव भ्रमण करने के बाद राम मंदिर मे समापन किया गया, राम मंदिर में विधि विधान से पंडित भोमेश तिवारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना सम्पन्न कराया गया। राम मंदिर निर्माण उत्सव के पूर्व कार्यक्रम के तैयारी के लिए पुरे गाँव को भगवामय करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पोषन निर्मलकर, उपाध्यक्ष रोहित वर्मा के नेतृत्व में ग्रामवासियो के सहयोग से पुरे गांव को भगवा ध्वज, भगवा तोरनो से सजाया गया पुरे गाँव भगवामय दिखने लगा। अयोध्या से आए पुनीत अक्षत कलस को रामधूनी के माध्यम से गाँव भर भ्रमण कराया व अक्षत को घर घर वितरण किया। देर रात तक गाँव के अलग अलग स्थानों तक संगीतमय रामयण कथा , सेवा हुआ, देर रात तक खीर पूड़ी प्रसाद वितरण होता रहा कार्यक्रम संगीतमय रामायण कथा समापन होने के बाद फटाके के आतिशबाजी करने के साथ कार्यक्रम समापन हुआ। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि संतोष वर्मा, उपसरपंच नरहर निर्मलकर, पंच परसोत्तम साहू, रमा यदु लखत यदु ओमकार निषाद, दुर्गा समिति अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, रामजीवन यदु,पिलाराम साहू डागेश्वर यदु, सामरत्न यादव, चंदू निषाद, परसोत्तमन निषाद, जीवन साहू, पोरम साहू, मुन्ना साहू, ऋषि निर्मलकर आदि व समस्त ग्रामवासियो की मदद सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन हुआ।




