विविध

*रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर नवकेशा में निकाली भव्य कलश शोभायात्रा*

 

देवकर:- पूरे प्रदेश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर क्षेत्र में राम नाम की धूम नजर आ रहा है। आपको बता दें कि ब्लॉक साजा अंचल के ग्राम नवकेशा में अयोध्या स्वरूप भगवान राम मंदिर की साज सजा कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ग्राम नवकेशा में कलश शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें ग्राम की महिलाओं, माताओं, बहन, नन्ही बच्चियों ने भी बढ़-चढ़कर कलश शोभायात्रा में भाग लिया। राम भक्तों ने बताया कि सोमवार को भव्य कलश यात्रा पर सुंदर रूप से कलश को सजा कर सिर में लिए राम नाम का जयकारा लगाते हुए गलियों का भ्रमण किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर ग्राम नवकेशा अयोध्या के स्वरूप ही लग रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ग्राम नवकेशा में भव्य कलश शोभायात्रा को ऐतिहासिक माना गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की भक्ति में पूरे प्रदेश दुबे हुए है। जहां देखो वहां राम राम राम की जयकारे देखने को मिला रहा है। वही ग्राम में हर घरों के प्रवेश द्वार में भगवा व राम की झंडे लहराते नजर आ रहा है। वर्षों की कहानी आज पूरे प्रदेश में हकीकत होते देखने को मिल रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button