मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, आज ही चेक करें लिस्ट
किसी भी महीने की शुरुआत होने से पहले ही बच्चे अपना हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लेते हैं

परीक्षाएं खत्म होने और रिजल्ट जारी होने तक स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं (Holiday Calendar 2023). फिर हर स्कूल अपने यहां के एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल-मई में क्लासेस स्टार्ट करते हैं (Academic Calendar). लेकिन मार्च की कुछ छुट्टियां पूरे देश में कॉमन हैं. इनकी जानकारी हर किसी को होनी चाहिए.
| तारीख | दिन | छुट्टी का कारण | कहां मनाया जाता है |
| 05 मार्च 2023 | रविवार | पंचायती राज दिवस | ओडिशा |
| 07 मार्च 2023 (प्रतिबंधित अवकाश) | मंगलवार | होलिका दहन, दोलजत्रा | पूरे भारत में |
| 08 मार्च 2023 | बुधवार | होली | पूरे भारत में |
| 22 मार्च 2023 | बुधवार | बिहार दिवस | बिहार |
| 23 मार्च 2023 | गुरुवार | भगत सिंह शहीद दिवस | पंजाब और हरियाणा |
| 30 मार्च 2023 | गुरुवार | राम नवमी | पूरे भारत में |
इन दिनों में भी रहेगा अवकाश
अब अधिकतर स्कूल-कॉलेज रविवार के साथ ही शनिवार को भी छुट्टी रखते हैं (Saturday Sunday Off). इस हिसाब से 04, 05, 11, 12, 18, 19, 25 और 26 मार्च 2023 को भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. इन फिक्सड छुट्टियों के अलावा स्टडी लीव व किसी राज्य विशेष के त्योहार (जिसकी तारीख फिक्स न हो) आदि पर भी अवकाश मिल सकता है.
छुट्टियों में करें नए सेशन की तैयारी
अगर आपकी इस साल की परीक्षाएं मार्च में खत्म हो रही हैं तो अप्रैल में नया सेशन शुरू होने से पहले अगली क्लास की तैयारी कर लें. अगर स्टूडेंट्स हर विषय के एक-दो चैप्टर भी पहले से पढ़ लेंगे तो उन्हें क्लासेस शुरू होने पर कोई परेशानी नहीं होगी. अगर एक या दो हफ्तों की लगातार छुट्टियां हों तो ट्यूशन या कोई हॉबी क्लास भी अटेंड कर सकते हैं




