Tabiyat
कहीं आपके शरीर में प्रोटीन की कमी तो नहीं? ये 5 लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान, बिल्कुल न करें लापरवाही
हमारे शरीर को कोशिकाओं की रिपेयरिंग करने और नई कोशिकाएं बनाने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. प्रोटीन बच्चों, किशोरों और

प्रोटीन आपके शरीर के लगभग हर हिस्से में पाया जाने वाला एक आवश्यक पोषक तत्व है. प्रोटीन आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखता है. यह हीमोग्लोबिन नामक एक अणु बनाता है, जो आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाता है. यह एंजाइम नामक रसायन भी बनाता है, जो आपके अंगों को काम करने वाली कई प्रतिक्रियाओं का कारण बनता है. प्रोटीन हमारे शरीर की कोशिकाओं को बनाने के लिए भी बेहद जरूरी होता है. जानकारों की मानें तो स्वस्थ रहने के लिए एक व्यक्ति को हर दिन 25-30 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लोगों की बॉडी टाइप के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है. सभी लोगों को प्रोटीन खाने-पीने से मिलती है.आमतौर पर यह माना जाता है कि जो लोग नॉन-वेज खाते हैं, वे प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा प्राप्त कर लेते हैं. शाकाहारी लोगों को प्रोटीन की कमी का सामना करना पड़ता है. अब सवाल उठता है कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए, तो उसका पता कैसे लगाया जाए? वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जब किसी व्यक्ति को सही मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता, तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर उसके लक्षण नजर आने लगते हैं. ये लक्षण कॉमन होते हैं और अधिकतर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.प्रोटीन की कमी होने पर हाथ-पैर और पेट पर सूजन नजर आने लगती है. इस परेशानी को एडीमा (Edema) भी कहा जाता है.
– प्रोटीन की कमी का असर मानसिक हेल्थ पर भी पड़ता है. प्रोटीन की कमी होने पर आप दुखी या बेहद आक्रामक हो सकते हैं.
– शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर आपके बाल पतले हो सकते हैं. त्वचा सूखी हो सकती है और नाखूनों पर लकीरें हो सकती हैं.
– इस जरूरी पोषक तत्व की पर्याप्त मात्रा न मिलने से मसल्स कमजोर हो सकती हैं और आप ज्यादा थकान महसूस करने लगते हैं.
– जिन लोगों में प्रोटीन की कमी होती है, उनके शरीर की चोट या घाव ठीक होने में ज्यादा समय लगता है और खून ज्यादा बहता है.

ऐसे प्रोटीन की कमी करें पूरी
एनिमिल बेस्ड फूड्स जैसे- मीट, चिकन, मछली और अंडा में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है. इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स, फल, सब्जियां, अनाज आदि को भी प्रोटीन का बढ़िया सोर्स माना जाता है. अगर आपको अपने शरीर में प्रोटीन की कमी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आप प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह पर कुछ सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं. हालांकि अपनी मर्जी से सप्लीमेंट्स बिल्कुल नहीं लेने चाहिए, वरना हार्ट की समस्याएं होने का खतरा रहता है.