देश दुनिया

मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, आज ही चेक करें लिस्ट

किसी भी महीने की शुरुआत होने से पहले ही बच्चे अपना हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लेते हैं

नई दिल्ली (Holidays In March 2023, List of Holidays). ज्यादातर राज्यों में फरवरी-मार्च में सेशन की फाइनल परीक्षाएं होती हैं. इस साल होली का त्योहार 08 मार्च 2023 को मनाया जाएगा (Holi 2023 Date). इसलिए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के अलावा अन्य क्लासेस का एग्जाम शेड्यूल ऐसा बनाया गया है कि परीक्षाएं होली से पहले खत्म हो जाएं.

परीक्षाएं खत्म होने और रिजल्ट जारी होने तक स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं (Holiday Calendar 2023). फिर हर स्कूल अपने यहां के एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल-मई में क्लासेस स्टार्ट करते हैं (Academic Calendar). लेकिन मार्च की कुछ छुट्टियां पूरे देश में कॉमन हैं. इनकी जानकारी हर किसी को होनी चाहिए.

 

तारीख दिन छुट्टी का कारण कहां मनाया जाता है
05 मार्च 2023 रविवार पंचायती राज दिवस ओडिशा
07 मार्च 2023 (प्रतिबंधित अवकाश) मंगलवार होलिका दहन, दोलजत्रा पूरे भारत में
08 मार्च 2023 बुधवार होली पूरे भारत में
22 मार्च 2023 बुधवार बिहार दिवस बिहार
23 मार्च 2023 गुरुवार भगत सिंह शहीद दिवस पंजाब और हरियाणा
30 मार्च 2023 गुरुवार राम नवमी पूरे भारत में

इन दिनों में भी रहेगा अवकाश
अब अधिकतर स्कूल-कॉलेज रविवार के साथ ही शनिवार को भी छुट्टी रखते हैं (Saturday Sunday Off). इस हिसाब से 04, 05, 11, 12, 18, 19, 25 और 26 मार्च 2023 को भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. इन फिक्सड छुट्टियों के अलावा स्टडी लीव व किसी राज्य विशेष के त्योहार (जिसकी तारीख फिक्स न हो) आदि पर भी अवकाश मिल सकता है.

छुट्टियों में करें नए सेशन की तैयारी
अगर आपकी इस साल की परीक्षाएं मार्च में खत्म हो रही हैं तो अप्रैल में नया सेशन शुरू होने से पहले अगली क्लास की तैयारी कर लें. अगर स्टूडेंट्स हर विषय के एक-दो चैप्टर भी पहले से पढ़ लेंगे तो उन्हें क्लासेस शुरू होने पर कोई परेशानी नहीं होगी. अगर एक या दो हफ्तों की लगातार छुट्टियां हों तो ट्यूशन या कोई हॉबी क्लास भी अटेंड कर सकते हैं

 

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button