कबीरधाम विशेष

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या, अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या, अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 27 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जन चौपाल में जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। आज जन चौपाल में आए विकासखंड कवर्धा के ग्राम पनेका निवासी श्री सुकृतदास ने नक्शा में त्रुटी सुधार कराने आवेदन दिया। कवर्धा निवासी श्रीमती अनिता श्रीवास्तव ने अवैध कब्जा हटाने आवेदन दिया। कवर्धा निवासी श्री माधव तिवारी ने स्थल निरीक्षण कराने आवेदन दिया। ग्राम जंगलपुर निवासी श्री सुखचैन ने राजस्व ऑनलाईन रिकार्ड दुरस्थ कराने आवेदन दिया। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी आवेदकों के आवेदन को संज्ञान में लिया और तत्काल संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, कवर्धा एसडीएम श्री पी.सी. कोरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button