विविध
*प्राथमिक शाला गुधेली में हुआ स्टेशनरी सामान का वितरण*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला गुधेली में मंगलवार को छात्र छात्राओं को जूता मोजा, पेन्सिल इरेजर, कटर आदि स्टेशनरी समान का वितरण कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर प्रधान पाठक सुनीता नेताम, सहायक शिक्षिका टाकेश्वरी शुक्ला, सहायक शिक्षिका अमरप्रीत कौर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गुधेली शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष शिवा चौहान, ग्राम पंचायत गुधेली उपसरपंच लिलेश पंकज वर्मा, जीतू निषाद एवं धर्मेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।




