*ग्राम मलपुरी कला (मुरमुन्दा) में धान की खरही में लगी आग*

*मुरमुन्दा/मलपुरी* अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलपुरी कला में नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन जारी है जहाँ ग्रामीणों की माने तो बीते 8 दिसम्बर की रात लगभग 12 बजे तक आगजनी की कोई घटना नही घटी थी किन्तु लगभग रात्रि 2 बजे के आसपास लोगों को इस घटना की जानकारी हुई कि असामाजिक तत्वों के द्वारा गाँव के ही किसान मुन्ना लाल साहू के द्वारा रखी गयी लगभग 10 एकड़ की चार बड़ी बड़ी धान खरही में आग लगी है और वह धुँ धुँ कर जल रही है । घटना स्थल पर नंदनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की सुचना के कुछ देर बाद पहुंची । जिन्होंने काफ़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया तब तक खरही जलकर राख के ढेर में बदल चूकी थी । ग्रामीणों की माने तो घटना को असामाजिक तत्वों के द्वारा अंजाम दिया गया है । बहरहाल किसान मुन्ना लाल साहू को शासन प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की कोई आर्थिक मदद की सुचना नही प्राप्त हुई है ।




