*■देवकर में बाढ़ आपदा से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, नगरवासियों से की मुलाकात कर ली नुकसान की जानकारी■*

*●देवकर:-●* क्षेत्रीय विधायक एवं पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत देवकर में सुरही नदी से आई बाढ़ आपदा का जायजा लेने आम लोगों के बीच पहुंचे। जहां पर उन्होंने नगर के सभी वार्डो के लोगों से मुलाकात कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की समीक्षा कर नगरवासियों को शासन-प्रशासन से हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों के साथ बातचीत कर क्षेत्र में बाढ़ के नुकसान का आकलन करते नज़र आये। इसके अलावा नगर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण के दौरान बाढ़ से खराब सड़क की दुर्दशा सुधारने तत्काल मरम्मत के लिए अफसरों को निर्देशित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ विधायक प्रतिनिधि- विनोद कुंजाम, पूर्व उपाध्यक्ष-राधेश्याम ढीमर, वरिष्ठ कांग्रेसी- ईस्माइल बेग, अमृतलाल गुप्ता, बलदाऊ मिश्रा, राजेश शर्मा, दिनेश साहू, अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी साहू, एल्डरमैन-सतीश धीवर, रौशन अग्रवाल, खलील बेग सहित समस्त पार्षदगण मौजूद रहे।




