विविध
*देवकर में होली पर्व की धूम*

*■देवकर:-* होली पर्व पर देवकर तहसील सहित ग्रामीण अंचल में होली की धूम है।आज रात पूरे तहसील क्षेत्र में होलिका दहन किया जाएगा। होली की धूम क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है। गाँव गाँव के कई इलाकों में जगह-जगह पर होलिका दहन की तैयारी हो रही है। इसी कड़ी में सभी जगह के गांवों के चौक चौराहों पर लकड़ी इकट्ठा कर होलिका जलाई जाएगी। बता दें कि आज देर रात होलिका दहन होगा। चुनाव और पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद है।देवकर नगर के कई इलाकों में आज भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं होलिका दहन और होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।




