विविध

*देवरबीजा आयुर्वेद औषधालय कार्यालय के फर्श उखडे व जमीन की सतह धसने से हुई जर्जर*

बेरला:- ब्लॉक बेरला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय आयुर्वेद औषधालय देवरबीजा कार्यलय की फर्श उखड़ गए। वही जमीन की सतह धसने के कारण कार्यलय की बाहरी सतह जर्जर हो गई है। आयुर्वेद चिकित्सालय ऐसे स्थान पर निर्माण किया गया है जहां पर बारिश के दिनों घुटनो तक पानी भर जाते है। अभी वर्षा ऋतु लग चुके है बारिश होने के चलते पानी की जमाव होंगे। इससे जमीन की नमी होने के चलते दीवाल व फर्श में दरार आने लगे है इससे निर्माण एजेंसी व ठेकेदार की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे है। लिहाजा शासकीय आयुर्वेद औषधालय देवरबीजा की फर्श जर्जर हो गए है। जो दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। वही फर्श में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए जिसमें कीड़े व सर्प बिच्छू का खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि हाल ही में बारिश होने पर कई प्रकार के कीड़े, सर्प, बिच्छू जैसे जीव इन्ही फर्श के अंदर घुस जाते है। जिससे खतरा हमेशा बना रहता है। संबंधित आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसा प्रतीत हो रहे है कि जिम्मेदार अधिकारी बड़ी दुर्घटनाओं के इंतजार कर रहे है। इस संबंध में जिला आयुर्वेद अधिकारी वीणा मिश्रा को दुरभाषा के माध्यम से संपर्क करने पर कोई प्रकार से जवाब नहीं मिला।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button