*बाबा गुरुघांसीदास जयन्ती पर जामगांव-खुरुसबोड़ पहुंचे ग्रामीण पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, नवीन जैतखाम का किया लोकार्पण*

*देवकर:-* सन्त शिरोमणि बाबा गुरु घांसीदास जयन्ती के आयोजन पर कृषि एवं ग्रामीण पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामगांव एवं खुरुसबोड़ में दो दिनों के अलग अलग के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर मंत्री जी के आगमन पर दोनो गांवों में सतनाम समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।गौरतलब हो कि इन दिनों क्षेत्र में बाबा गुरू घांसीदास जयंती के अवसर पर ग्रामीण इलाकों में लगातार कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी के तहत खुरुसबोड़ एवं जामगांव में बाबा की जयंती मनाई गयी। जहां 20 दिसम्बर को मंत्री रविन्द्र चौबे खुरुसबोड पहुंचकर जयंती मनाते हुए जनता को सम्बोधित किया। वही अगले पड़ाव में निकटवर्ती के ग्राम जामगांव में पुनः 22 दिसम्बर को बाबा जी की जयंती मनाने पहुंचे। जहां पर गाँव मे निर्मित समाज के नवीन जैतखाम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बाबा गुरु घांसीदास के मनखे-मनखे एक समान एवं सत्य को लेकर विभिन्न सन्देश दिया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में किसानों की स्थिति काफी खुशहाली एवं समृद्धि की है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से किसानों को लेकर विभिन्न योजनाएँ बनाई जा रही है , जिसका फायदा भो किसानों को बखूबी मिल रहा है। वही भाजपा पर कटाक्ष करते हुए पूर्ववर्ती सरकार को किसान विरोधी बताया।इसके अलावा उन्होंने हर वर्ष किसानों के धान के खरीदी में बोनस बढाने की बात दोहराई। इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे जी ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक गोरेलाल बर्मन जी के मधुर गीत का आनंद लेकर उनके सुर की सराहना की।कार्यक्रम में खुरूसबोड़ व जामगांव के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-सन्तोष, ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं देवकर विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, जनपद सदस्य- कामता गायकवाड़, खुरुसबोड़ के सरपँच-दौलत सिंह राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेसी- अमृतलाल गुप्ता, इस्माईल बेग, बलदाऊ मिश्रा, राजेश शर्मा, नगर पंचायत देवकर के अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी साहू, तिलक मनहरे, सतीश धीवर, हरीश मनहरे सहित क्षेत्र के हज़ारों लोग बाबा की जयंती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे।




