*■गाँव की शांति, सुख और समृद्धि के लिए अकलवारा में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर किया गया महामृत्युंजय जाप■*

*देवकर:-* नगर निकटवर्ती ग्राम अकलवारा में शिवभक्तों एवं ग्रामवासियों द्वारा सावन के आखिरी सोमवार को मिट्टी से शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा गांव की बिगड़ती सुख, समृद्धि, शांति एवं बढ़ती जनहानि को देखते हुए स्थानीय मन्दिर प्रांगण में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए शिवबाबा से खुशहाली, सुख, शांति और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ का मिट्टी से शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान ग्रामीण लोग अपने काम धाम छोड़ कर गांव में पर्व के रूप में शिव मंदिर जाकर दिनभर पूजा अर्चना कर मनवांछित फल की भी कामना की वही सुबह 8 बजे पूजा शुरू हुआ। जो साम 8 भेजे तक चला जिसमे मुख्य रूप से सहयोग रहा विजय साहू, ध्रुव साहू, डोगेंद्र साहू , विश्वनाथ साहू, सखाराम पंडा, संतोष साहू, कमलनारायण साहू, देवेन्द्र सिन्हा (सरपंच), दुकलहा सिन्हा, शियालाला सिन्हा , महावीर निषाद, रत्न निषाद, ईश्वर यादव, मंगलू यादव, गोकुल ठाकुर , परेटन ठाकुर , राजेश शेन, बंशी सेन , भागवत मिर्झा, चोवा मिर्झा, सन्त निर्मलकर व समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण रूप से सहयोग रहा




