विविध

*थाना दाढी प्रभारी ने ली थाना क्षेत्रांतर्गत के ग्राम सरपंच, सचिव एवं कोटवार की बैठक* 

*सड़क में घुमते, बैठे मवेशीयों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओ के संबंध में दी गई समझाईस*

 

बेमेतरा:- पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त अधीक्षक पंकज पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04अगस्त 2023 को थाना दाढी प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस एवं स्टाफ द्वारा थाना दाढी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं ग्राम कोटवारों की बैठक लिया गया। जिसमें मवेशी मालिको से अपील करने कहा कि अपने मवेशीयों को बांध कर रखे। ताकि इनकी वजह से होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके। मवेशी के सडक पर घुमने, बैठने से सडक दुर्घटना होती है। जिससे लोगो और मवेशीयों की जान चली जाती है। साथ ही घर – घर जाकर मवेशी मालिको को अपने मवेशीयों को घर में रखने तथा चरवाहों की देखरेख में चराने के लिए भेजने, सडक पर स्वतंत्र रूप से घुमने हेतु न छोडने के संबंध में समझाईस दी गई।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button