कबीरधाम विशेष
पेराई सत्र 2022-23 में क्षेत्र के शेयर धारी किसानों को 6.16 करोड़ की राशि जारी

पेराई सत्र 2022-23 में क्षेत्र के शेयर धारी किसानों को 6.16 करोड़ की राशि जारी
शेयरधारी गन्ना किसानों का 97 प्रतिशत भुगतान पूर्ण
कवर्धा, 31 जुलाई 2023। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के द्वारा पेराई सत्र 2022-23 में क्षेत्र के शेयर धारी किसानों से 2.70 लाख मिट्रीक टन गन्ने की खरीदी की गई थी। जिसका एफआरपी पर मूल भुगतान 76.33 करोड़ किया जाना था। एमडी श्री सतीश पाटले ने बताया कि आज जारी 6.16 करोड़ रूपए के साथ अब तक 73.78 करोड़ का भुगतान पूर्ण हुआ, जो कुल भुगतान का 97 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 से 27 मार्च 2023 तक खरीदी किया गया था। जिसमें से 19 मार्च 2023 तक भुकतान पूर्ण हुआ। शेष राशि 2.55 करोड़ का भगतान जल्द किया जाएगा।




