विविध

*●सम्बलपुर में पुलिस चौकी कार्यालय के सामने कीचड़ व दलदल का आलम●*

 

*बेमेतरा:-* नवागढ़ थाना से सम्बद्ध सम्बलपुर स्थित नवीन पुलिस चौकी कार्यालय इन दिनों बरसात के कीचड़ व दलदल से सराबोर होता नजर आ रहा है। जहां पुलिसकर्मी सहित फरियादी गन्दगी व पानी से होकर चौकी पहुंचने को मजबूर है। वहीं शासन-प्रशासन को इस दिशा में सोचने को वक़्त नही है। वैसे तो ज़िला प्रशासन द्वारा बारिश के सीजन के मद्देनजर पूर्व से ही किसी भी शासकीय दफ्तर के समीप व इर्द-गिर्द कीचड़, दलदल अथवा पानी न होने की सख्त हिदायत दी गयी है वही उन्ही के अधीनस्थ कार्यालयों में इसके उलट नज़ारे देखने को मिल रहा है। दरअसल सम्बलपुर गाँव मे चौकी ऑफिस के परिसर के सामने से बस्ती की नाले खुली रूप में गुजरती है जहाँ पर बरसात के पानी जमा होना आम बात है। उक्त स्थल पर स्थानीय पंचायत प्रशासन एवं पुलिस चौकी द्वारा कीचड़ के ऊपर मुरम डलवाकर नाले की वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए किन्तु जिम्मेदार अपनी जवाबदेही से दूर दिखाई दे रहे है लिहाजा ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। इस सम्बंध में ग्रामीणों का कहना है कि गाँव मे एक पुराने सरकारी ऑफिस को पुलिस चौकी बनाकर कुछ महीने पूर्व खोला गया है जहां पर चौकी में ही कई सारी समस्याएं है तो इस सम्बंध में सम्बंधित विभाग को ध्यान देनी चाहिए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button