छत्तीसगढ़

राजीव गांधी बालक, कन्या आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा की सूचना जारी आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च तक निर्धारित

राजीव गांधी बालक, कन्या आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा की सूचना जारी
आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च तक निर्धारित
नारायणपुर, 01 मार्च 2023 – आदिवासी विकास शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत इस योजना के द्वारा राज्य के अधिसूचित, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत् प्रतिभावन विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इस हेतु वर्श 2023-24 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा की तिथि अनुसार आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 27 फरवरी से प्रारंभ हो गयी है जबकि अंतिम तिथि 29 मार्च 2023 निर्धारित है। इस संबंध मे ऑनलाईन भरे गये आवेदन में त्रुटि सुधार 30 मार्च से 3 अप्रैल तक, प्रवेश हेतु परीक्षा की तिथि 30 अपै्रल (प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक) नियत किया गया है।  उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट ूूूण्जतपइंसण्बहण्हवअण्पद एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button