विविध

*अभाविप ने बेरला महाविद्यालय में एमकॉम एमएससी (बॉटनी) एम (भूगोल) की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग*

बेरला:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बेरला द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में एमकॉम, एमएससी, एम भूगोल की कक्षाएं प्रारम्भ करने की मांग को लेकर बेरला प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। वही बीते दिनों कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा महाविद्यालय में स्नाकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने हेतु आदेश पत्र भी जारी हुआ था। परन्तु अभी तक महाविद्यालय में कक्षाएं संचालित न होने से विद्यार्थी समूह निराश है। वर्तमान समय में बेरला क्षेत्र के विद्यार्थी स्नातकोत्तर की कक्षाएं हेतु बेमेतरा अथवा साजा अथवा दुर्ग जाने के लिए मजबूर हैं जिला संयोजक किशन साहू ने बताया कि ऐसे शासन द्वारा निर्देशित किए जाने के बाद भी महाविद्यालय में उक्त कक्षाओं का संचालन ना होना एक तरह से प्रशासनिक अनियमितता की ओर निर्देशित करता है। उक्त समस्त बातों को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला के प्राचार्य प्रेमलता गौरे को ज्ञापन सौंप कर महाविद्यालय में स्नाकोत्तर की कक्षाएं जल्द से जल्द प्रारंभ करने की मांग की। इस अवसर पर एबीवीपी के कार्यकर्ता नगरसहमंत्री शैलेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य चंचल चौबे, कामदेव, हर्ष वर्मा, चंदन साहू, गुलाब साहू, श्रेया यादव, मेघा नायक, खोमेश्वरी साहू, समीर, तामेश्वर एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button