*■देवकर क्षेत्र में मानसून ने दी दस्तक, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, क्षेत्रवासियों सहित किसानों को मिली गर्मी से राहत■*

*देवकर:-* कृषि सम्पन्न एवं कृषि प्रधान स्थानीय तहसील अंचल के मुख्यालय सहित पूरे गाँवों में आखिरकार मानसून की झड़ी ने जोरदार दस्तक दे दी है। जिसमे दिनभर रिमझिम बारिश की फुहार से क्षेत्र का मौसम काफी सुहावना भरा हो गया है। विगत दिनों से जारी वर्षा के कारण नगर-अंचल में पानी से तर-बतर हो गया है, वही क्षेत्र में हरियाली भी नजर आने लगी है। जबकि भीषण पड़े नदी-नालों एवं तालाबों में बारिश का पानी इकट्टा होना शुरू भी हो गया है। इसके साथ खेत-खलिहानो में भी वर्षा जल का भराव होने से मिट्टी भुरभुरी होकर नम हो गयी है, जो किसानों के लिए कृषि करने के लिए उपयुक्त माना जाता है।बारिश के ऐसे मौसम को देखते हूजे जल्द ही इलाके में खेती-बाड़ी कार्य सम्पन्न हो जाएगा।जिसके तहत खेतों में अन्नदाताओं द्वारा धान की बुवाई कर मिट्टी में यूरिया-डीएपी व अन्य जैविक अन्य खाद का छिड़काव कर किसानी गतिविधि बढ़ जाएगी। फिलहाल इलाके में मॉनसून के शानदार आगाज से भीषण गर्मी से राहत मिलने के कारण क्षेत्रवासियों में उमंग व उत्साह नज़र आ रहा है। हर कोई मौसम के बदलाव को लेकर अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है।




