द्रोणाचार्य संस्कृत उच्च माध्य विद्यालय सोनसरी में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

आज दिनाँक 01/08/2023 को ग्राम पंचायत सोनसरी एवं द्रोणाचार्य संस्कृत उच्च माध्य विद्यालय सोनसरी के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय प्राँगण में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर वर्तमान समय में तेजी से फैल रही “आई फ्लू ” को देखते हुए आयोजित किया गया । विद्यालय के बच्चों एवं ग्राम पंचायत में आई फ्लू से पीड़ित कुछ लोग मिले थे ,जिसके प्रसार को रोकने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में बच्चों तथा गांव के आई फ्लू से पीड़ित लोगों का नेत्र जाँच एवं निःशुल्क ईलाज किया गया । उक्त शिविर में श्री हेम कुमार साहू जी नेत्र सहायक अधिकारी ,प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र जोन्धरा की उपस्थिति रही । श्री साहू जी द्वारा बच्चों को इस आई फ्लू से बचने के उपाय भी बताया गया । श्री कुंजल राम पटेल प्राचार्य ने बच्चों को इस बीमारी के लक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की तथा पंचायत के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया । इस शिविर में श्री फिरतु राम , नीतू जायसवाल, दुर्गेश्वरी साव,शिव कुमार,ओंकार प्रसाद,विजय कुमार,किरन पटेल,भुनेश्वरी पटेल,गीता ,रीता श्रीवास,सत्यवती पैकरा उपस्थित रहें।



