कबीरधाम विशेष

दुर्घटना में पशु चिकित्सक की मौत,पत्नी और दो वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

महाराजपुर पेट्रोल पंप के सामने गुरुकुल स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी,दुर्घटना में पशु चिकित्सक की मौत,पत्नी और दो वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

नही थम रहा तेज रफ्तार से दुर्घटनाओं का सिलसिला फिर एक बार जिले के लोहारा मे पदस्थ पशु चिकित्सक की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई है, वही पत्नी और बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा पशु चिकित्सक हेमलाल पनागर निवासी खरहट्टा लोहारा ब्लॉक मे पशु चिकित्सक के रुप मे पदस्थ थे और बुधवार सुबह अपनी पत्नी और दो वर्षीय बच्ची के साथ अपनी ब्रेजा कर से किसी कार्य से रायपुर गए हुए थे और वापस लौटने के दौरान लगभग बारा बजे राजनांदगांव मार्ग स्थित गुरुकुल स्कूल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पुल से टकरा कर कार खेत मे पलट गई, दुर्घटना के बाद कार मे सवार डॉक्टर और उसकी पत्नी बेहोश हो गए वही दो वर्षीय बच्ची रो रही थी राहगीरों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर रुके तब दुर्घटना का पता चल पाया
पुलिस बयान

लोहारा थाना प्रभारी उमेश देशमुख ने बताया की तकरीबन बारा बजे जब वे पेट्रोलिंग कर रहे थे तब उन्हें एक्सिडेंट की सुचना मिली तब वे उटना स्थल पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से कार मे फंसे बच्ची और माँ को बहार निकालकर इलाज के लिए महतारी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल रवाना किया और चालक कार की सीट मे फंस गया था उसे काफी मसक्कत के बाद बहार निकाला गया और चालक को भी जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन चालक को मृत घोषित कर दिया गया है, बताया जा रहा कार चालक लोहारा मे पशु चिकित्सक था, मामले मे आगे की कारवाई की जा रही है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button