कबीरधाम विशेष

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विभागीय कार्यो की प्रगति की जानकारी ली

बसनी से प्राणखैरा पहुंचमार्ग की नवीनीकरण, स्वीकृति के लिए उच्च कार्यालय को प्रेषित

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विभागीय कार्यो की प्रगति की जानकारी ली

कवर्धा, 29 मई 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पंडरिया विकासखंड के वनांचल क्षेत्र बसनी मोड़ से खैलटुकरी मोड़ तक सड़क की स्थिति की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण कवर्धा के कार्यपालन अभियंता श्री जितेन्द्र कुमार मेश्राम ने बताया कि जिले में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पंडरिया विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र बसनी मोड़ से प्राणखैरा में पक्की सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24  के लिए प्राक्कलन तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले के ग्राम बसनी से प्राणखैरा लंबाई 11 किलोमीटर के अंतर्गत बीच में उक्त मार्ग खेलटुकरी स्थित है। जो की वित्तीय वर्ष 2005-06 में स्वीकृति होकर 30 मई 2009 को कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसका 05 वर्ष संधारण अवधि 01 जून 2014 को भी समाप्त हो गया है। उक्त सड़क निर्माण हुवे 14 वर्ष पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2023-24 नवीनीकरण स्वीकृत के लिए प्रकल्लन तैयार कर उच्च कार्यालय को प्रेषित किया गया है। स्वीकृति पश्चात उक्त मार्ग को तत्काल प्रारंभ कर दिया जाएगा। श्री मेश्राम ने बताया कि भरेवापुरन रोड़ की शिकायत मिलने के बाद मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिसमें वर्तमान में सड़क की स्थिति सहीं पाई गई।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button