*●मोहला सायबर सेल की महिला पुलिसकर्मी को राज्य खेल अलंकरण 2024 अंतर्गत शहीद पंकज-विक्रम सम्मान, युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में हॉकी के लिए किया गया सम्मानित●*

रिपोर्टर:-✍मुदस्सर मोहम्मद
*■मोहला:-* जिला मोहला मॉनपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सायबर सेल में पदस्थ महिला आरक्षक रुपाली कश्यप को राज्य खेल एवं युवा विभाग द्वारा हाकी खेल में सन 2021-2022 में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य खेल अलंकरण शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किए जाने उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक- वाय पी सिंह (भापुसे) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल मोहला में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किए, सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आप्स) देवचरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ताजेश्वर दिवान, रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप, निरीक्षक राजीव तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




