विविध

*शासन कि महती योजना, न्योता भोज के तहत भोजेपारा स्कूल के प्रधान पाठक ने न्योता भोज का आयोजन किया*

 

देवकर -प्राथमिक शाला भोजेपारा संकुल केंद्र मोहगांव साजा मे संस्था प्रमुख श्रीमती अंजू देवांगन द्वारा शासन कि महती योजना न्योता भोज  का आयोजन किया गया | सबसे पहले बच्चों व आए हुए अतिथियों का हाथ धुलवाया गया फिर ग़ुलाल से स्वागत कर भोजन परोसा गया। भोजन मे चावल ,दाल, सब्जी, खीर पूड़ी, पापड़, फल दिया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वय क माखन लाल वर्मा ने न्योता भोजन के बारे मे बताया कि इसका उद्देश्य अपनेपन कि भावना का विकास भोजन के पोषक मूल्य मे वृद्धि जनभागी को बढ़ावा देना है कोई व्यक्ति स्वेच्छा से न्योता भोजन दे सकता है

इस अवसर पर पंचायत प्रमुख श्रीमती दुर्गेश साहू स्कूल से श्रीमती अंजू देवांगन श्रीमती लक्ष्मी साहू कविता सोनकर यशोदा साहू सहित प्रधान पाठको मे श्री रोहित कुमार वर्मा मोहगांव श्री गोपी चरण साहू  सतीश कुमार देवांगन मोहन राम ठाकुर सुनील राजपूत हुलास राम ठाकुर समिति के सदस्य खोमलाल उमा साहू स्कूली छात्र छात्रा बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button