*पंचायत के सामने नाडेप में पसरा गंदगी का आलम, सालों से कचरे भर जाने के बाद भी सफाई नहीं*

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला में आने वाले ग्राम पंचायत भेड़नी में स्वच्छता के प्रतीक नाडेप में कचरे भर जाने के बाद भी सालों से सफाई करने में लापरवाही बरती जा रही है। बता दें कि कार्यालय ग्राम पंचायत भेड़नी के सामने ही सामुदायिक स्वच्छता परिसर समीप नाडेप बनाया गया है जहां पर सालों से कचरे भर जाने के बाद भी जनप्रतिनिधियों को सुध नहीं है। जिसके चलते नाडेप में कचरा व अपशिष्ट अवशेष इधर उधर बिखर गए और गंदगी फैलता ही जा रहा है। वही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव के सभी वार्डो में नाडेप बनाया गया है। ताकि घर व गलियों में गंदगी न फैले और आस पास साफ-सफाई बना रहे। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गांव के गलियों में घर के दीवारों में जागरूकता के प्रति रंगरोहन किया गया है जो आज दीवारों व कागजों तक सीमित रह गए है। वही दूसरी ओर ग्राम पंचायत भेड़नी के जनप्रतिनिधियों द्वारा ही शासन प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना को फेल करने में तुले हुए है। गांव में स्वच्छता के नाम पर वाहवाही लूटने का काम फैले हुए कचरे साफ-सफाई नहीं होना दिखाई दे रहे है। लिहाजा ग्राम पंचायत भेड़नी के ग्राम वासियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक होते हुए नाडेप की उपयोग कर ग्रामीण कचरे डालने के काम तो कर रहे है। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा नाडेप की सफाई करने में लापरवाही बरत रही है। जिससे गंदगी और फैल रही है। वही महीनों तक जाम कचरे से बदबू आने लगी है। इसके चलते वार्ड वासी परेशान हो रहे है। नाडेप में लोग सूखा, गीला, अपशिष्ट पदार्थ के कचरे को डाल दिया जाता है। जो जहरी गैस के रूप में वातावरण में संलिप्त हो रहे है। जिससे ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनने की आशंका है। वही बीमारी का भय वार्ड वासियों को लगा रहता है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत भेड़नी के जनप्रतिनियों द्वारा ध्यान नहीं देना बड़ी लापरवाही को अंजाम दे रहे है।
●●●●●●●
इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच जिज्ञासा दुबे को दुरभाषा के माध्यम से संपर्क करने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।




