विविध

*●देवकर सीएचसी में दवाओं और जांच उपकरणों की कमी से मरीज परेशान●*

 

 

*■बेमेतरा:-* साजा विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत देवकर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों आवश्यक दवाओं की सीमित उपलब्धता और महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जांच उपकरणों की कमी के कारण स्थानीय मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इस अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों को निराशा हाथ लग रही है।

 

जानकारी के अनुसार, देवकर सीएचसी में फिलहाल शुगर स्ट्रिप, ब्लड टेस्ट स्लाइड्स, यूरोस्ट्रिक, सिकलिंग बॉक्स जैसे जरूरी जांच उपकरणों और पैरासिटामोल जैसी सामान्य मगर महत्वपूर्ण टैबलेट्स की भारी कमी बताई जा रही है।

 

मेडिकल सामानों और दवाइयों की यह किल्लत अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को चरमरा रही है। पर्याप्त स्वास्थ्य सामग्री के अभाव में मरीजों को मजबूरन इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जो उनके लिए काफी महंगा साबित हो रहा है।

 

आम जनता का कहना है कि नगर का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवल नाममात्र की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रहा है और मरीजों को यह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर का अस्पताल लग रहा है। स्थानीय निवासियों ने उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द देवकर सीएचसी में दवाओं और सभी जरूरी जांच उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मरीजों को होने वाली

 

असुविधा को दूर किया जा सके। अस्पताल प्रबंधन की माने तो दवाई व जरूरी सामानों की सप्लाई की जवाबदेही सीजीएमएससी की होती है जो कवर्धा मेडिकल वेयरहाउस से डिमांड के आधार पर बेमेतरा जिलेभर में दवाएं भेजी होती है।

 

फिलहाल सीजीएमएससी द्वारा विभिन्न जरूरी दवाओं की निरंतर कमी व किल्लत बताई जा रही है जिससे स्थानीय हेल्थ सर्विस प्रभावित हो रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button