*खम्हरिया एम के नवनिर्वाचित सरपंच ने पहली प्राथमिकता को देखते हुए गांव की नालियों की साफ-सफाई कराई*

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हरिया एम के नवनिर्वाचित सरपंच सकून स्वरूपानंद साहू ने पहली प्राथमिकता देते हुए गांव की नालियों की साफ-सफाई कराई। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत खम्हरिया एम की नालियों की साफ-सफाई महीनों से नहीं हुए थे। गंदे पानी व मटमैल होने के कारण नालियों में गंदगी जाम हो गई थी। इससे ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहे थे। वही नालियों से गन्दी बदबू व कीचड़युक्त होने के कारण पानी जमाव की स्थिति बन गया था। साथ ही मच्छरों के काटने से गंभीर बीमारी का खतरा बनने लगे थे। इसी के चलते सबसे पहले अपनी प्राथमिकता स्वच्छता को लेकर गांव की गलियों की साफ-सफाई कराई गई। इसके साथ ही ग्राम खम्हरिया एम में स्वसहायता समूह टीम भी गांव की साफ-सफाई में अपनी कर्तव्य को बखूबी निभा रही है। वही स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को साफ सुथरा बनाये रखने के लिए कचरे की साफ-सफाई करते है। साथ ही डोर टू डोर घर से कचरे इकट्ठा कर गांव को स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लिया है। इस संबंध में सरपंच सकून स्वरूपानंद साहू ने बताया कि गांव की गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। नालियां बजबजा रही है। लोगों के घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। गांव में सफाई न होने से नालियां गंदगी से पट गई है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव की गलियों व नालियों की साफ-सफाई किया जा रही है।




