कबीरधाम विशेष

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पत्रकार श्री राकेश के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पत्रकार श्री राकेश के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

कवर्धा, 06 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधी विधायी एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश यादव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री राकेश यादव लम्बे उपचार के बाद से अस्वस्थ थे। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उल्लेखनीय है कि श्री राकेश यादव मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए थे। श्री यादव दो दशकों से मीडिया क्षेत्र में उनकी गहरी भागीदारी रही है। उन्होने रायपुर से प्रकाशित अमृत संदेश, नई दुनिया, नवभारत जैसे अखबारों में अपनी सेवाएं दी हैं।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button