कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
*
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार*
कबीरधाम जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु *पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस)* के निर्देशन में, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल* के मार्गदर्शन तथा *अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोहारा श्री प्रतीक चतुर्वेदी* के पर्यवेक्षण में थाना लोहारा अंतर्गत चौकी रणवीरपुर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 05.04.2025 को *प्रार्थी पुरन साहू*, निवासी बिरेंद्रनगर द्वारा चौकी रणवीरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोटरसाइकिल *पल्सर (CG 09-JH-4295)*, जो उसने रात के समय अपने घर के सामने गली में खड़ी की थी, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस रिपोर्ट पर *अपराध क्रमांक 59/24, धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, प्रार्थी व गवाहों के कथन, तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार पतासाजी के माध्यम से दो संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
*गिरफ्तार आरोपीगण –*
1. *जागेश्वर सोरी*, पिता – सुखनंदन सोरी, उम्र – 24 वर्ष, निवासी – बिडोरा, थाना लोहारा
2. *टिंकल मण्डावी*, पिता – भारत मण्डावी, उम्र – 24 वर्ष, निवासी – बिडोरा, थाना लोहारा
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्रवाई *थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक श्री लालमन साव* एवं *चौकी प्रभारी रणवीरपुर उप निरीक्षक श्री सिकंदर कुर्रे* के नेतृत्व में *सहायक उप निरीक्षक श्री छुनकू राम नेताम*, *सहायक उप निरीक्षक श्री योद्धा देशमुख*, *प्रधान आरक्षक क्रमांक 924 इंद्र कुमार साहू* तथा *आरक्षक क्रमांक 800 विनोद मरकाम* की टीम द्वारा की गई। टीम ने अथक मेहनत एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी की इस घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
*कबीरधाम पुलिस* आम नागरिकों की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत रूप से सजग एवं सक्रिय है। नागरिकों से अपील है कि वे अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें, सुरक्षा उपायों को अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
*कबीरधाम पुलिस – आपके साथ, हर कदम*
*आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*



