*बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही*

*(शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 7 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही*
बेमेतरा:- जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 6 व 7 दिसंबर2023 को थाना खम्हरिया, साजा, परपोडी में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने का कुल 07 प्रकरण में 07 आरोपियो के विरूद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। इसी क्रम में दिनांक 06 व 07 दिसंबर 2023 को मोटर व्हीक्ल एक्ट के तहत यातायात बेमेतरा 09 चालान में 09 व्यक्ति, थाना साजा 08 चालान में 08 व्यक्ति, कुल 17 वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 08 प्रकरण में माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा 09 प्रकरण में कुल 2,900/- रूपये समन शुल्क लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 06 व 07 दिसंबर 2023 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेमेतरा 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, चौकी कंडरका 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, चौकी मारो 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति के खिलाफ धारा 107,116 (3), 151 जा.फौ. के तहत कुल 04 प्रकरण में 05 व्यक्तियो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।




