धर्म

वास्तु शास्त्र: रामा या श्यामा में से घर में लगानी चाहिए कौन सी तुलसी? ये वाली तो है श्रीकृष्ण को प्रिय

घर में जब तुलसी लगाने की बारी आती है तो हर कोई कन्फ्यूज होता है। अमूनन तौर पर दो तरह की तुलसी श्यामा और रामा होते हैं। अब लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज होते हैं कि आखिर किस तुलसी को घर में लगाना शुभ होता है। नीचे जानें इस सवाल के जवाब को विस्तार से…हिंदू धर्म में कई ऐसे पौधे और फूल हैं, जिनका पूजा में शामिल करना अनिवार्य होता है। तुलसी का पौधा भी इसी में से एक है। तुलसी के पत्तों को ना सिर्फ पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इसके पौधे को पूजा जाता है। तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इसे रखने और संभालने के कई तरीके होते हैं। जब लोग घर में तुलसी लगाना चाहते हैं तो उन्हें एक सवाल बहुत कन्फ्यूज करता है। ये सवाल होता है कि घर में श्यामा और रामा में से कौन सी तुलसी लगाई जाए? आज जानते हैं वास्तु के हिसाब से इसी सवाल का जवाब

रामा या श्यामा में से कौन शुभ?

वास्तु के अनुसार सारी तुलसी शुभ और पवित्र होती हैं। रामा या श्यामा दोनों ही तुलसी शुभ हैं और इनमें से किसी को भी घर में लगाया जा सकता है। बता दें कि जिस तुलसी के पत्तों का रंग हरा होता है वो रामा होती है। वहीं जिनकी पत्तियां काली और बैंगनी रंग के शेड वाली होती हैं उसे श्यामा तुलसी कहा जाता है। दोनों का अपना-अपना महत्व है। बात की जाए रामा तुलसी की तो कहा जाता है कि जिस घर में ये होती है, वहां पर नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं आती है। साथ ही ऐसी तुलसी घर की सुख-समृद्धि के लिए बेहद ही जरूरी है।

श्रीकृष्ण को प्रिय है ये तुलसी

मान्यता है कि अपने रंग की वजह से श्यामा तुलसी श्रीकृष्ण को प्रिय होती है। इस तुलसी के घर में होने से शांति आती है। साथ ही इसके कई औषधिय गुण भी होते हैं। कई रोगों में श्यामा तुलसी कारगर साबित होती है। इसी वजह से इसे काफी शक्तिशाली भी माना जाता है।

तुलसी लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

1. वैसे तो तुलसी कभी भी लगा सकते हैं लेकिन अगर इसे सही समय पर लगाया जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। माना जाता है कि गुरुवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है।कोशिश करनी चाहिए कि तुलसी के पौधे को कार्तिक के महीने में घर पर लगाया जाए।इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तुलसी के पौधे को कभी भी छत पर ना रखा जाए। इसे घर के आंगन या फिर बालकनी में लगाएंगे तो बेहतर होगा।

तुलसी के आसपास गंदगी ना जमा होने दें। नियमित रूप से इस जगह की सफाई करें। इसके आसपास कभी भी कांटेदार पौधों को नहीं रखना चाहिए।

5. अगर दिशा की बात की जाए तो तुलसी के पौधे को हमेशा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में ही रखना चाहिए। गलती से भी इसे दक्षिण दिशा की ओर ना रखें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button